मनोरंजन

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1

एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म जगब रात को लेकर इंटरनेट पर चर्चा में हैं. ये क्राइम थ्रिलर फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.

रिलीज के बाद से ही ये फिल्म ओटीटी पर दर्शकों का ध्यान खींच रही है. क्राइम और सस्पेंस से भरी इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है.

'गजब रात' ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है और नंबर 1 पर अपनी जगह बना चुकी है.

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनाई जगह

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गजब रात' ने नेटफ्लिक्स की इंडिया टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया है.

इस फिल्म ने नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. करीब 2 घंटे की इस क्राइम थ्रिलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

अगर आप भी क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं तो इसे तुरंत देख डाले.

'गजब रात' की कहानी फिल्म में मनोज बाजपेयी ने अजय निर्वित नाम के एक भ्रष्ट सब-इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है, जो अपनी ड्यूटी के दौरान लोगों से अवैध वसूली करता है. 'गजब रात' फिल्म की कहानी एक लालची पुलिसवाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सड़क पर घायल मिली एक लड़की का केस मिलता है.

वो इस केस से पैसे कमाने की कोशिश करता है, लेकिन जल्द ही राजनीतिक भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक खतरनाक साजिश के बीच फंसा जाता है.

मनोज बाजपेयी के अलावा फिल्म में नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, दिव्या दत्ता, अक्षय ओबेरॉय, किकू शारदा और श्रद्धा दास जैसे कलाकार हैं. इस फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है.

वहीं, नीरज पांडे और खुद मनोज बाजपेयी इसके प्रोड्यूसर हैं. </p

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।