देश

पचमढ़ी के जंगल में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप:स्कूल फ्रेंड को जिप्सी से बांधा; बस स्टैंड पर छोड़कर किसी को न बताने की धमकी दी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पचमढ़ी के जंगल में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप:स्कूल फ्रेंड को जिप्सी से बांधा; बस स्टैंड पर छोड़कर किसी को न बताने की धमकी दी

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा (17) से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय जिप्सी चालक और होटल में काम करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों पर पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता पचमढ़ी में पढ़ाई करती है। 19 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे उसका एक स्कूल फ्रेंड उससे मिलने पचमढ़ी आया था। बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात जिप्सी ड्राइवर हरिओम से हुई। उस समय हरिओम के साथ पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी मौजूद थे। इसके बाद सभी हरिओम की जिप्सी से घूमने निकले।

आरोपी उन्हें दक्षिण स्काउट गाइड के पास स्थित जंगल में ले गए। वहां दोनों को डराया-धमकाया और विरोध करने पर छात्रा के दोस्त को जिप्सी से बांध दिया। इसके बाद छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों को वापस बस स्टैंड पर छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद डर से स्कूल जाना बंद किया घटना के बाद डरी हुई पीड़िता घर लौट आई और स्कूल जाना बंद कर दिया। बड़ी बहन ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो पीड़िता ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद रविवार रात वह परिजन के साथ पचमढ़ी थाने पहुंची।

तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपरिया से महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) मोनिका सिंह पचमढ़ी पहुंचीं और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने हरिओम, पवन बंसल और अभिषेक वंशकार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 115(2), 351(3), 3(5) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया एसपी सांई कृष्णा एस थोटा का कहना है कि नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पर्यटन स्थल पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल इस घटना के बाद पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक स्थानीय जिप्सी चालक की संलिप्तता सामने आने से चिंता और बढ़ गई है। पचमढ़ी आने वाले पर्यटक आमतौर पर स्थानीय जिप्सी चालकों और गाइडों के सहयोग से क्षेत्र का भ्रमण करते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की म

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।