मनोरंजन

'पद्मावत' के जौहर सीन पर राइटर ने किया रिएक्ट, बोले- ये उस समय की सच्चाई थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'पद्मावत' के जौहर सीन पर राइटर ने किया रिएक्ट, बोले- ये उस समय की सच्चाई थी

एक्टर स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' के जौहर सीन को लेकर बयान दिया था. उनके बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था. अब फिल्म 'पद्मावत' के राइटर प्रकाश कपाड़िया ने जौहर सीन को डिफेंड किया है. उन्होंने कहा कि ये फिल्म उस दौर की सच्चाई है.

उन्होंने कहा, 'हमने हमारी रिसर्च के हिसाब से और जो हिस्ट्री की किताब में लिखा था उस हिसाब से फिल्म बनाई. हर कोई फिल्म को अपने हिसाब से समझता है. हमने जो दिखाया, जिसमें जौहर का सीन भी शामिल है वो उस समय की रियलिटी थी, जिसे अब बदला नहीं जा सकता है. वो सिचुएशन करो या मरो वाले थे. वो लोग केसरिया करके उतरे थे.'

राजपूत ट्रेडिशन में केसरिया का मतलब पुरुषों का केसरिया रंग के कपड़े पहनकर युद्ध के मैदान में उतरना था और तब तक लड़ना होता था जब तक की वो शहीद न हो जाएं. खासकर तब जब जीतना मुश्किल होता था.

ये भी पढ़ें- अगस्त बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 'आवारापन 2'- 'हनुमान अंश' का धमाका, 250 करोड़ पार हुआ आंकड़ा

स्वरा भास्कर के बयान पर किया रिएक्ट स्वरा भास्कर के बयान पर उन्होंने कहा, 'ये इंसान के मूड पर डिपेंड करता है. फिल्म भले ही अच्छी हो और आप उसे खराब मूड में देखते हो तो आपको वो फिल्म भी बेकार लगेगी. ये नीयत की भी बात होती है. चाहे आप व्यूअर के तौर पर जा रहे हों, या फिर कुछ निगेटिव ढूंढ़ने जा रहे हो.

पद्मावत के समय में फिल्म के रिलीज से पहले विवाद हुआ था. प्रोटेस्टर्स सड़कों पर उतर आए थे. वो ही बातचीत सालों बाद भी जारी है. तो अब इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. लोगों को जो कहना है कहने दीजिए.'

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; paddi

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।