राजनीति

पदुमलाल पवन कुमार शॉप की शानदार री-ओपनिंग, तीज के मौके पर शादियों के लिए लेकर आया साड़ियों का खास कलेक्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

गढ़वा। शहर के मेन रोड स्थित पदुमलाल पवन कुमार कपड़ा शॉप की फाइनली री-ओपनिंग हो चुकी है। शॉप के दोबारा खुलने के साथ ही ग्राहकों के लिए शादियों, तीज एवं अन्य खास अवसरों को ध्यान में रखते हुए साड़ियों का शानदार और आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। शॉप के प्रोपराइटर राजीव रंजन अग्रवाल, पवन अग्रवाल एवं मानव अग्रवाल ने जिलेवासियों एवं ग्राहकों को तीज महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संचालकों ने बताया कि शॉप की री-ओपनिंग के साथ ही ग्राहकों के लिए खास तौर पर तीज और शादियों का बेहतरीन कलेक्शन लाया गया है, जिसमें अलग-अलग पसंद और जरूरत के अनुसार साड़ियों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यहां मुख्य रूप से दो तरह के साड़ियों के कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

पहला कलेक्शन डेली वेयर के लिए है, जिसमें सिंपल, आकर्षक और आरामदायक साड़ियां शामिल हैं। वहीं दूसरा कलेक्शन पार्टी, फंक्शन, शादी-विवाह एवं अन्य स्पेशल ऑकेजन के लिए है, जिसमें खास डिजाइन और आकर्षक पैटर्न वाली साड़ियां उपलब्ध हैं। संचालकों के अनुसार कलेक्शन में ग्राहकों को अलग-अलग डिजाइन, पैटर्न और रंगों की साड़ियां देखने को मिलेंगी।

ग्राहकों की पसंद और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि वे अपनी पसंद के अनुसार साड़ी का चयन कर सकें। उन्होंने कहा कि सबसे खास बात यह है कि ग्राहक शॉप पर आकर पूरा कलेक्शन खुद देख सकते हैं, पसंद की साड़ी ट्राई कर सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार साड़ीयो का भी चुनाव कर सकते हैं। पदुमलाल पवन कुमार की री-ओपनिंग के साथ ग्राहकों के लिए फैशन, गुणवत्ता और पसंद का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

संचालकों ने तीज महापर्व के अवसर पर सभी महिलाओं एवं ग्राहकों से शॉप पर पहुंचकर नए कलेक्शन को देखने और अपनी पसंद की साड़ी चुनने की अपील की। Blog Site Manager By Global Info Edge

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।