खेल

'पहचान न बनने तक मजाक समझते हैं', जाकिर खान ने दिल्ली के शुरुआती दिनों के बारे में बताया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'पहचान न बनने तक मजाक समझते हैं', जाकिर खान ने दिल्ली के शुरुआती दिनों के बारे में बताया

कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान ने हाल ही में इंदौर से दिल्ली आने पर दोनों जगह के लोगों के उन्हें देखने के तरीके के बारे में बात की है.

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में उन्होंने बताया कि दिल्ली में अपनी पहचान बनाने से पहले उन्हें लोगों के बिहेवियर में काफी फर्क महसूस हुआ.

ज़ाकिर के मुताबिक, लोग उनके रंग-रूप, कपड़ों और बैकग्राउंड को देखकर उनके बारे में राय बना लेते थे.

दिल्ली आने के बाद महसूस किया बदलाव

ज़ाकिर ने बताया कि इंदौर से दिल्ली आने के बाद उन्हें एक बड़े सांस्कृतिक बदलाव का सामना करना पड़ा.

उनके मुताबिक, नए शहर में किसी व्यक्ति के पहनावे और रंग-रूप को लेकर लोगों का नजरिया काफी अलग था.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब तक कोई व्यक्ति खुद को स्थापित नहीं कर लेता, तब तक उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता.

ज़ाकिर ने कहा, 'जब हम दिल्ली गए तो एक बहुत बड़े सांस्कृतिक बदलाव से गुज़रे. आप किस रंग के हैं, किस तरह के कपड़े पहनते हैं, उससे उन्हें बहुत फर्क पड़ता है.

जब तक आप खुद की पहचान नहीं बना लेते, तब तक वे आपको मज़ाक की तरह ही लेते हैं.उनका बात करने का तरीका ही ऐसा होता है, जिसमें सामने वाले को छोटा महसूस कराया जाता है. मैंने यह दिल्ली में महसूस किया, इंदौर में नहीं.

उनका एक खास अंदाज़ होता है, जैसे- तेरे को तो कोई नहीं मिला होगा.'

क्रिकेट को लेकर भी बोले ज़ाकिर

बातचीत के दौरान अंगद बेदी ने ज़ाकिर के क्रिकेट प्रेम का जिक्र किया.

उन्होंने बताया कि ज़ाकिर को क्रिकेट में काफी दिलचस्पी है और इस खेल के बारे में उनकी अच्छी जानकारी भी है.

इस पर ज़ाकिर ने बताया कि वह संगीत और क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर अपनी जानकारी या जुनून के बारे में ज्यादा बात क्यों नहीं करते.

<img src="https://feeds.abplive.com/one

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।