पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ ही पाकिस्तान के घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद हो चुके हैं.
ऐसे में अब घुसपैठ का सारा फोकस अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आ गया है, इसके बाद सुरक्षा बलों ने सीमा पर विंटर बॉर्डर मैनेजमेंट प्रोग्राम बना लिया है.
सर्दियां शुरू होते ही जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है और इस बर्फबारी के बाद पाकिस्तान से भारत में लाइन ऑफ कंट्रोल से घुसपैठ करने के सभी रास्ते बर्फ से ढक गए हैं.
घुसपैठ के यह पारंपरिक रास्ते बंद होने के बाद अब पाकिस्तान का जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने का सारा फोकस अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आ गया है.
भारतीय सुरक्षा बल और सुरक्षा एजेंसीया भी पाकिस्तान के सर्दियों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करने की नापाक साजिशों से परिचित है.
ऐसे में पाकिस्तान की इन कोशिशो को करारा जवाब देने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और सुरक्षा बलों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर विंटर बॉर्डर मैनेजमेंट प्रोग्राम तैयार कर लिया है.
एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा पर विंटर बॉर्डर मैनेजमेंट प्रोग्राम को कई चरणों में लागू किया जाएगा.
इस प्रोग्राम में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ताना बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के साथ-साथ भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बल शामिल होंगे.
इस प्लान के तहत सुरक्षा बलों ने न केवल पाकिस्तान की घुसपैठ वाली साज़िशों को नाकाम करने के लिए सीमा पर आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ जवानों को सतर्क रहने को कहा है.
सर्दियों में घुसपैठ के लिए सबसे फायदेमंद सीमा पर पड़ने वाली धुंध रहती है जिससे निपटने के लिए बीएसएफ ने सीमा पर गैजेट्स लगा दिए हैं और साथ ही जवानों को भी चौकन्ना रहने को क्या दिया है.
इसके साथ ही सीमा पर रक्षा की दूसरी पंक्ति के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पर्वतों पर बर्फबारी के कारण पाकिस्तान के घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे सीमा पर नई रणनीति अपनानी पड़ी है। यह विषय जम्मू कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य को प्रभावित करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बर्फ के कारण सीमा नियंत्रण में बदलाव हो रहा है, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ सकता है। आम जनता पर इसका असर सुरक्षा के बढ़ते खर्च, परिवहन में देरी और आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ सकता है। इसके अलावा, स्थानीय लोगों के लिए मौसम संबंधी चुनौतियाँ और सीमा पर तैनाती में बदलाव से जीवन पर असर पड़ेग