भोपाल

पहल प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पहल प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

प्रतिभावान विद्यार्थियों को फीस, ड्रेस, किताबों के साथ लैपटॉप एवं वाई-फाई टैबलेट की मिलेगी सहायता

भोपाल। आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से पहल हेल्थ एसोसिएशन द्वारा संचालित पहल प्रतिभा छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत भोपाल के अन्नानगर स्थित हेमा हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक शैक्षणिक एवं डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि एवं आवश्यकता के आधार पर स्कूल फीस, ड्रेस, किताबों के साथ लैपटॉप एवं वाई-फाई टैबलेट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

3,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिल चुका लाभ

पहल हेल्थ एसोसिएशन के डायरेक्टर राहुल बनर्जी ने बताया कि छात्रवृत्ति कार्यक्रम पिछले लगभग तीन वर्षों से संचालित हो रहा है और अब तक 3,500 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शैक्षणिक सहायता का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर अवसर और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

राहुल बनर्जी ने बताया कि पहल हेल्थ एसोसिएशन शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा निःशुल्क ग्राम पाठशाला, कोचिंग, स्वास्थ्य जागरूकता, टेलीमेडिसिन एवं टेलीपैथोलॉजी जैसी सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि “प्रतिभा को अवसर देना ही हमारा उद्देश्य है, ताकि आर्थिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बनें।”

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पहल प्रतिभा छात्रवृत्ति एक सरकारी समर्थित कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से वंचित लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को फीस, ड्रेस, किताबें, लैपटॉप और वाई‑फाई टैबलेट जैसी सहायता दी जाती है। यह पहल भोपाल के अन्नानगर स्थित हेमा हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए परीक्षा के माध्यम से चयनित करती है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करती है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बिना आर्थिक बाधा के आगे बढ़ने का अवसर देती है। यदि

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।