अपराध

पहली पत्नी ने डेढ़ लाख रुपए सुपारी देकर कराई पति की हत्या, चार गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पहली पत्नी ने डेढ़ लाख रुपए सुपारी देकर कराई पति की हत्या, चार गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने किया तुलेश्वर महतो हत्याकांड का खुलासा, डेढ़ लाख रुपए की सुपारी देकर पहली पत्नी ने कराई हत्या, चार लोग गिरफ्तार।

Short Headline: पहली पत्नी ने डेढ़ लाख रुपए सुपारी देकर कराई पति की हत्या, चार गिरफ्तार

05 नवंबर, पलामू: पलामू पुलिस ने तुलेश्वर महतो हत्याकांड का खुलासा करते हुए पहली पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त देशी कट्टा, गोली, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि तुलेश्वर महतो की दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी ने हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने अपनी बहन के बेटे को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। राहुल ने शंकर यादव और नरेश सिंह के साथ मिलकर गोली मारकर तुलेश्वर महतो की हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

बाइट- कपिल चौधरी, पुलिस अधीक्षक, पलामू

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।