पैदावार घटने की आशंका से ग्वार सीड में उछाल, चीनी और सस्ती हुई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भास्कर न्यूज | भरतपुर भरतपुर मंडी: सरसो 7977, गेहूं 2620-2680, बाजरा 2000-2250 रुपए। जयपुर मंडी: खरीफ सीजन के दौरान पैदावार घटने की आशंका के मद्देनजर वायदा सौदों में भाव बढ़ने से बुधवार को ग्वार सीड तथा ग्वारगम 150 रुपए क्विंटल मजबूत हो गया। वहीं, स्टॉकिस्टों की बिकवाली जारी रहने से चीनी 50 रुपए क्विंटल और सस्ती हो गई।
ऊंचे भावों पर कमजोर मांग से सरसों कच्ची घाणी तेल 50 रुपए क्विंटल नरम रहा। हालांकि, सरसों सीड पूर्व स्तर पर रही। लेकिन, कांडला पोर्ट पर पाम ऑयल और सोया रिफाइंड तेल 50 रुपए क्विंटल नीचे उतर गया। इसके विपरीत कोटा सोया रिफाइंड 50 रुपए क्विंटल चढ़ गया। सामान्य कारोबार से अनाज और चना व दाल-दलहन के भाव स्थिर रहे।
अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी 2810-2815, गेहूं दड़ा 2750-2760, मक्का लाल 2500-2500, बाजरा 2100-2200, ज्वार पीली 2800-2900, जौ लूज 2500-2600 रुपए प्रति क्विंटल। गुड़-चीनी: चीनी 5250-5750 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड।
दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 6800-7600, मोठ 6000-6500, चौला 8000-8500, उड़द 8000-8500, चना जयपुर लाइन 6400-6600, मूंग मोगर, 9000-10500, मूंग छिलका 8500-9500, उड़द मोगर 9000-10500, अरहर दाल 9000-10500, चना दाल मीडियम 7300-7350, चना दाल बोल्ड 8250-8300 रुपए प्रति क्विंटल।
तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 8450-8455, सरसों कच्ची घाणी तेल 17000, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 14750-14850, कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 14400-14450, कोटा सोया रिफाइंड 14750-14800, मूंगफली तेल बीकानेर 17550-17600 रुपए प्रति क्विंटल।
ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 6450-6600, ग्वारगम जोधपुर ़13150 रुपए प्रति क्विंटल।
📡 स्रोत: NewsData.io