5-5 पॉइंट की बराबरी के बाद निर्णायक मैच जीता, कुतुल नाइट राइडर्स बैडमिंटन चैंपियन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भास्कर न्यूज | नारायणपुर अबूझमाड़ में खेल के जरिए सकारात्मक बदलाव की कहानी लिख रही अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग (ABL) सीजन-3 का शनिवार को आरकेएम इंडोर स्टेडियम, रामकृष्ण मिशन आश्रम में समापन हुआ। फाइनल में कुतुल नाइट राइडर्स और हांडावाड़ा रैकेटियर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबले खत्म होने के बाद दोनों टीमें 5-5 पॉइंट पर बराबरी पर थीं। इसके बाद नियम के मुताबिक दोनों टीमों के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच निर्णायक मुकाबला कराया गया। इसमें कुतुल नाइट राइडर्स ने बाजी मारकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में आखिरी मैच तक बना रहा रोमांच कुतुल नाइट राइडर्स के ओनर अभिजीत शिल और डॉ.
नवीन कोठारे हैं, जबकि हांडावाड़ा रैकेटियर्स के ओनर पवन सुराना और सतीश अग्रवाल हैं। प्रतियोगिता में गरपा जायंट्स द्वितीय उपविजेता रही। उसके ओनर लय जैन हैं। लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना गया। इनमें हांडावाड़ा रैकेटियर्स के आयुष माखीजा (रायपुर), फरसबेड़ा डिफेंडर्स के श्रेयांश सिन्हा (नारायणपुर), तुलार टाइटन्स के कौशलेन्द्र (सुकमा), गरपा जायंट्स के आर्यन सिंह (बिलासपुर), कुतुल नाइट राइडर्स के अंकुर पांडेय (जगदलपुर) और कछपाल ब्लास्टर्स के मानस भट्टाचार्य (बिलासपुर) शामिल हैं।
आयोजन के तीसरे दिन वीर स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता भी हुई। डीआईजी बीएसएफ पारिश देशमुख और 129वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार की टीम ने खिताब जीता। डीआईजी कमलोचन कश्यप और निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र की टीम उपविजेता रही। इस मुकाबले मेंअधिकारियों ने खेल भावना और आपसी समन्वय का संदेश दिया।
📡 स्रोत: NewsData.io