विदेश

PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को पाकिस्तान दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है.

कुसल मेंडिस को पहली बार कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मेंडिस को हाल ही में श्रीलंका का नया टेस्ट कप्तान चुना गया है. इससे पहले कप्तानी कर रहे धनंजय डी सिल्वा ने अचानक इस्तीफा देकर पद छोड़ दिया था.

रेड बॉल सीरीज की शुरुआत 09 नवंबर से होगी.

सीरीज के लिए अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी चुना गया है. वनडे और टी20 खेल चुके तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा रेड बॉल टीम का हिस्सा हैं.

उनका टेस्ट डेब्यू होना अभी बाकी है.

विकेटकीपर बल्लेबाज अंजला बंदारा को भी स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है, जिन्होंने निरोशन डिकवेला को रिप्लेस किया. निरोशन भारत दौरे पर हुई टेस्ट सीरीज में भारत का हिस्सा थे.

अंजला ने अब एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की टीम में वापसी हुई है.

🇱🇰 SQUAD ANNOUNCEMENT | Sri Lanka Tour of Pakistan 🇵🇰 Here is your 15-member Sri Lanka Test Squad for the upcoming 2-match Test series against Pakistan! 🏏 #PAKvSL https://t.co/vEE90nI0rz

Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) October 13, 2026

ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा.

श्रीलंका बोर्ड ने बताया उनकी फिटनेस को लेकर चिंता जताई है. 15 सदस्यीय स्क्वॉड में निसांका को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं.

बता दें कि टेस्ट से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है.

दो मैच हो चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल करके सीरीज पर कब्जा कर लिया है. तीसरा और आखिरी मुकाबला 13 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा.

अब देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की टीम कैसा परफॉर्म करती है.

पाकि

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।