खेल

PAK vs SL: क्या साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पटरी पर लौटी पाकिस्तान क्रिकेट टीम? श्रीलंका को चटाई धूल टी20 सीरीज पर किया कब्जा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
PAK vs SL: क्या साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पटरी पर लौटी पाकिस्तान क्रिकेट टीम? श्रीलंका को चटाई धूल टी20 सीरीज पर किया कब्जा

PAK vs SL 2nd T20 Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 82 रन से शानदार जीत दर्ज की.

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी.

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. पाकिस्तान ने सीरीज का पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था. अब लगातार दूसरी जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है.

सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 13 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसमें श्रीलंका की टीम जीत के साथ सम्मान बचाने उतरेगी.

रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए. टीम को कप्तान साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने तेज शुरुआत दिलाई.

दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 55 रन जोड़े. फखर जमां 17 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद साहिबजादा फरहान ने माज सदाकत के साथ पारी को आगे बढ़ाया.

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 88 रन की साझेदारी की. फरहान ने 45 गेंदों पर 73 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे.

माज सदाकत शतक से चूके माज सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

उन्होंने हसन नवाज के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 72 रन जोड़कर पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. सदाकत 51 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 7 छक्के और 6 चौके शामिल रहे.

वह अपने शतक से महज 4 रन दूर रह गए. वहीं, हसन नवाज ने 9 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली.

श्रीलंका की ओर से महेश तीक्ष्णा, ईशान मलिंगा और दासुन शनाका ने एक-एक विकेट हासिल किया.

लक्ष्य से काफी दूर रह गई श्रीलंकाई टीम 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई.

टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी और उसे 82 रन से हार का सामना करना पड़ा.

श्रीलंका की ओर से महेश तीक्ष्णा ने 26 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए.

चामिंदु विक्रमसिंघे ने 29 रन, कामिंदु मेंडिस ने 23 रन और सिनेथ जयवर्धने ने 22 रन का योगदान दिया. हालांकि, इन पारियों के बावजूद टीम जीत के करीब नहीं पहुंच सकी.

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद इमरान रंधावा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि सलमान मिर्जा ने 2 विकेट हासिल किए. अन्य गेंदबाजों ने भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा.

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया है.

अब श्रीलंका की नजरें 13 अक्टूबर को होने वाले अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज का समापन बेहतर अंदाज में करने पर होंगी.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।