पाखी हेगड़े ने कबूली निरहुआ से प्यार-शादी की बात, एक्टर गले लग फूट-फूटकर रोईं

जियो हॉटस्टार का शो 'भोजपुरी बवाल' के रविवार के एपिसोड में जबरदस्त बवाल देखने के लिए मिला. शो में काजल ने इंस्टाग्राम लाइव आकर दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की क्लास लगाई साथ ही उनके रिश्ते पर भी सवाल उठाया. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने निरहुआ की पत्नी को लेकर भी तंज कसा कि वो उनसे प्यार नहीं करते.
इसी के साथ ही पाखी हेगड़े ने निरहुआ के साथ अपने प्यार और रिश्ते की बात को भी कबूला. चलिए बताते हैं क्या हुआ... काजल राघवानी ने निरहुआ की लगाई क्लास
शो में देखने के लिए मिला कि काजल राघवानी वो वीडियो देखती हैं, जब निरहुआ ने डाइनिंग टेबल हुए झगड़े के बाद आम्रपाली से वीडियो कॉल पर बात की थी और काजल को लेकर औकात दिखाने की बात कही थी.
इसे देखकर काजल का गुस्सा सातवें आसमान पर था और एक्ट्रेस फिर इंस्टाग्राम लाइव आईं और जवाब दिया, 'जब आप पत्नी को अपने लायक नहीं समझते तो मुझे क्या समझेंगे. पत्नी से प्यार क्यों नहीं करते, आपके के तो दो बच्चे भी हैं प्यारे-प्यारे. आप घर-घर जाकर वोट नहीं मांग रहे आपके लिए आम्रपाली मांग रही थीं.'
वो आगे नहीं रुकतीं और कहती हैं, 'कुंभ में नहा रहे थे आम्रपाली का हाथ पकड़कर पत्नी क्यों नहीं थी? आपके हिसाब से तो मेरी कोई औकात ही नहीं, आप जुबली स्टार हैं नेता हैं लेकिन आप इंसान खोखले हैं. मुझे तो आपकी बीवी पर तरस आ रहा है कि वो क्या फील करती होंगी ये सुनकर कि उनका पति ही उनसे प्यार नहीं करता है.'
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ने तोड़ा 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म
औकात आपने अपनी दिखा दी... निरहुआ को लेकर कहा, 'आपने कहा कि मेरी औकात दिखा दोगे तो औकात आपने अपनी दिखा दी. मैं आपकी रिस्पेक्ट करती थी लेकिन आपने आज वो भी खो दी. किसी को किसी क
📡 स्रोत: ABP Live Film