विदेश

पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका

ये तो सभी जानते हैं कि जब दो देशों के बीच व्यापार बंद होता है तो इसका असर केवल सरकारों तक ही नहीं, बल्कि वहां के आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक को उठाना पड़ता है.

वहीं सामान महंगा होने और दूसरे देशों से आयात करने तक का खर्च बढ़ जाता है. अब ऐसा ही कुछ भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ हुआ है.

दरअसल, भारत के साथ व्यापार बंद होने के बाद पाकिस्तान का भारी आर्थिक नुकसान होने का दावा सामने आया है.

बड़ी बात ये है कि अब पाकिस्तान के कारोबारी भारत के साथ फिर से व्यापार शुरू करने की मांग कर रहे हैं.

पाकिस्तान का कितना हुआ नुकसान?

बता दें कि भारत के साथ व्यापार बंद होने के बाद पाकिस्तान को लगभग 40 अरब डॉलर यानी 3.78 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया गया है.

ऐसे में सवाल ये है कि आखिर पाकिस्तान का भारत के साथ व्यापार क्यों बंद हुआ और कब से दोनों देशों के बीच व्यापार बंद है और अब वहां के व्यापारी फिर से दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू करने की मांग क्यों कर रहे हैं आखिर इसके पीछे क्या कारण है?

कब से भारत के साथ बंद है व्यापार?

सबसे पहले तो ये जानते हैं कि आखिर दोनों देशों के बीच कब से व्यापार बंद है और क्यों बंद किया गया है तो PIBC अध्यक्ष मोहम्मद कसूरी का कहना है कि साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत के साथ व्यापार बंद होने से पाकिस्तान को 40 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है.

दूसरे देशों से सामान मंगाना पड़ा महंगा

इसके बाद जब भारत से सामान नहीं मिलने पर पाकिस्तान को दूसरे कदम उठाने पड़े.

पाकिस्तान को दूसरे देशों से चीजें मंगानी पड़ी, अब जब चीजें दूसरे देशों से मंगवाई गई तो इसकी वजह से ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ गया. इतना ही नहीं, बल्कि डिलीवरी में भी काफी समय लगने लगा.

कपड़ा उद्योग में बढ़ा बोझ

बड़ी बात तो ये है कि पाकिस्तान को सबसे ज्यादा मा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।