विदेश

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर फिर भिड़ंत, तालिबान लड़ाकों से भिड़ी पाक सेना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर फिर भिड़ंत, तालिबान लड़ाकों से भिड़ी पाक सेना

Pak-Afghan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है और दोनों देशों के बीच हिंसक झड़पें तेज हो गई हैं.

पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, बलूचिस्तान के गुलिस्तान सेक्टर में अफगान तालिबान के लड़ाकों ने सीमा पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसने और हमला करने का प्रयास किया.

इसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की.

इस सीमा पार गोलीबारी में कई तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया है, और देर रात तक दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी रही.

हवाई हमलों और ड्रोन हमलों से बढ़ा तनाव हालिया झड़प से पहले भी दोनों देशों के बीच स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी.

पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान के भीतर स्थित 10 ठिकानों पर हवाई हमले किए थे.

पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय के अनुसार, यह एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की तरफ से भेजे गए उन ड्रोन हमलों का जवाब थी जिन्हें सीमा पर मार गिराया गया था.

इससे पूर्व भी कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तानी वायुसेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा करते हुए हमले किए थे, जबकि अफगान अधिकारियों ने इन हमलों में आम नागरिकों के हताहत होने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: देशभर में आज एक साथ गाया जाएगा वंदे मातरम्, 1 करोड़ से ज्यादा लोग लेंगे हिस्सा दोनों देशों के बीच तनाव दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से घुसपैठ, सीमा पार से गोलीबारी और ड्रोन गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

हालांकि पाकिस्तान लगातार अफगान सीमा से आतंकियों के प्रवेश करने और चौकियों पर हमला करने का आरोप लगाता आ रहा है, लेकिन काबुल प्रशासन इन दावों को खारिज करता रहा है.

बलूचिस्तान के गुलिस्तान क्षेत्र में हुई इस ताजा घटना के बाद डूरंड रेखा के आसपास के इलाकों में सतर्कता काफी बढ़ा दी गई है, जबकि अफगान तालिबान की ओर से इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट, यूपी समेत 5 राज्यों में SSR करा सकता है चुनाव आयोग

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।