विदेश

पाकिस्तान में बड़ा हादसा, स्कूल की छत ढहने से कई बच्चे मलबे में दबे, 27 से ज्यादा की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, स्कूल की छत ढहने से कई बच्चे मलबे में दबे, 27 से ज्यादा की मौत

Pakistan: पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ.

अफरीदी आबाद इलाके में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 27 से अधिक लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 27 छात्र और एक महिला शिक्षिका शामिल हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है. 7 से 12 साल के थे मृतक बच्चे समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र 7 से 12 साल के बीच थी.

मृतकों में दो लड़कियां भी शामिल हैं.

स्कूल की छत गिरने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल के अधिकारी आसिम खान ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें छह की हालत नाजुक बनी हुई है. अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जताया दुख पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्कूल हादसे पर गहरा दुख जताया है.

उन्होंने जान गंवाने वाले बच्चों और शिक्षिका के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

प्रधानमंत्री ने दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हिम्मत और धैर्य मिलने की प्रार्थना की. इस हादसे ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

स्कूल जैसी जगह पर इस तरह की घटना से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है.

पाकिस्तान में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे पाकिस्तान में इमारतों और छतों के गिरने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं.

निर्माण में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और खराब गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल ऐसे हादसों की प्रमुख वजहों में गिना जाता है.

इस साल जून में लाहौर के एक ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से भी कई बच्चों की मौत हुई थी.

वहीं, कराची के लियारी इलाके में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें 27 लोगों की जान चली गई थी और 10 लोग घायल हुए थे.

पेशावर के स्कूल में हुई ताजा घटना ने एक बार फिर इमारतों की सुरक्षा और निर्माण मानकों को सख्ती से लागू करने की जरूरत को सामने ला दिया है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।