विदेश

पाकिस्तान भूखा मर रहा? 60% से ज्यादा आबादी को स्वस्थ खाना तक नसीब नहीं, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाकिस्तान भूखा मर रहा? 60% से ज्यादा आबादी को स्वस्थ खाना तक नसीब नहीं, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pakistan News: आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान में खाने के लाले पड़े हैं.

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की आधे से ज्यादा आबादी के पास स्वस्थ खाना तक नहीं है. रिपोर्ट पाकिस्तानी मीडिया में भी छपी है. इससे एक बार फिर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार हुआ है.

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के एक हालिया आकलन में पाकिस्तान की खाद्य व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की 60 फीसदी से ज्यादा आबादी स्वस्थ आहार का खर्च नहीं उठा सकती. इससे देश में कुपोषण और खान-पान से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है.

FAO की रिपोर्ट 'पाकिस्तान में स्वस्थ आहार के लिए खाद्य आपूर्ति' में कहा गया है कि देश में उपलब्ध भोजन और लोगों के लिए जरूरी संतुलित आहार के बीच बड़ा अंतर है.

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की मौजूदा खाद्य व्यवस्था लोगों को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है और इसमें तत्काल सुधार की जरूरत है.

बढ़ रहीं गैर-संक्रामक बीमारियां संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान में कुपोषण की समस्या कई रूपों में सामने आ रही है.

इसके साथ ही गलत खान-पान की वजह से होने वाली गैर-संक्रामक बीमारियां भी बढ़ रही हैं.

असंतुलित और अस्वास्थ्यकर भोजन लोगों में कुपोषण के साथ-साथ ज्यादा खाने से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है.

एफएओ ने दिए सुझाव एफएओ ने पाकिस्तान में लोगों को पौष्टिक भोजन आसानी से उपलब्ध कराने के लिए कई कदम सुझाए हैं.

इनमें देश के आहार संबंधी दिशानिर्देशों को अपडेट करना, लोगों को पोषण के बारे में जागरूक करना और चीनी वाले पेय पदार्थों के साथ ज्यादा चीनी, नमक और अस्वास्थ्यकर वसा वाले खाद्य पदार्थों पर टैक्स लगाना शामिल है.

इसके अलावा, पैकेट पर सामने की तरफ पोषण से जुड़ी जानकारी देने वाले लेबल लगाने की भी सिफारिश की गई है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।