विदेश

पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स

पाकिस्तान में अगले साल यानी साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स होने हैं.

इसको लेकर सामने आई रिपोर्ट में बताया कि भारत की तरफ से खेलों में हिस्सा लेने की सहमति दे दी गई है. यह खेल पाकिस्तान के तीन शहर इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में आयोजित होंगे. इसमें क्रिकेट भी शामिल होगा.

बीते कुछ वक्त में भारत की क्रिकेट टीम के अलावा कुछ अन्य खेलों की टीमों ने पाकिस्तान का दौरा किया है.

पाकिस्तान मीडिया 'द न्यूज' की रिपोर्ट में बताया गया कि साउथ एशियन ओलिंपिक एसोसिएशन की मीटिंग में भारत के प्रतिनिधियों ने इवेंट में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार लिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव खालिद महमूद ने बताया कि भारत की तरफ से मंजूरी मिल गई है, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि भारतीय दल में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल होंगे.

इसकी तवील जानकारी जनवरी 2027 में दी जाएगी.

अप्रैल में होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों में कुल 28 खेलों को शामिल किया गया है.

इसमें 15 खेलों की मेजबानी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को सौंपी गई है, जिसमें मार्शल आर्ट्स, टेनिस और स्क्वैश शामिल है. लाहौर में 10 खेल होंगे, जिसमें क्रिकेट भी शामिल होगा.

बाकी तीन खेल पेशावर की मेजबानी में होंगे.

यह भी पढ़ें: ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'

यहां गौर करने वाली बात यह है कि भारत या पाकिस्तान के ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से पब्लिकली इस बारे में कोई एलान नहीं किया गया. भारत सरकार की तरफ से भी अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है.

कुछ वक्त पहले ही यह तय किया गया था कि पाकिस्तान में होने वाले किसी भी तरह के खेल आयोजनों के संबंध में भारत सरकार की नीति का पालन किया जाएगा.

<h3 style="text-alig

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।