पाकिस्तान में दिनदहाड़े इमरान खान के मंत्री किडनैप, AK-47 लेकर मोटरवे पर उतरे बदमाश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Pakistan Minister Fazal Shakoor kidnapped: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियारबंद नकाबपोशों ने प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को कथित तौर पर अगवा कर लिया.
घटना दिनदहाड़े मोटरवे पर हुई.
जानकारी के मुताबिक, मंत्री फजल शकूर खान की गाड़ी को हथियारबंद लोगों ने रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने पहले वाहन के टायरों पर गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी रुक गई.
इसके बाद बंदूकधारी मंत्री को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक प्रांतीय मंत्री के कथित अपहरण का मामला सामने आया है.
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने दावा किया है कि उसके मंत्री फजल शकूर खान को हथियारबंद लोगों ने पेशावर में घेरकर अपने साथ ले गए.
इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
Security personnel taking action near Peshawar Toll Plaza; alleged arrest of Provincial Minister Fazal Shakoor. #fazalshakoor #provincialminister pic.twitter.com/rW1cEZWZQw — PAK SPHERE (@Farahsheik60587) September 21, 2026 मोटरवे टोल प्लाजा के पास हुई घटना PTI के अनुसार, घटना पेशावर के मोटरवे टोल प्लाजा के पास हुई.
पार्टी का आरोप है कि सादे कपड़ों में आए नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने फजल शकूर खान की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया और कथित तौर पर अपने साथ ले गए.
टायरों पर चलाईं गोलियां सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ हथियारबंद लोग सड़क पर एक वाहन के आसपास दिखाई दे रहे हैं.
रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हमलावरों ने मंत्री की गाड़ी के टायरों पर भी गोलियां चलाईं, जिसके बाद वाहन को रोक दिया गया. घटना को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
PTI ने इसे मंत्री के अपहरण का मामला बताया है, जबकि वीडियो और घटना से जुड़े अन्य दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.
📡 स्रोत: NewsData.io