पाकिस्तान ने एयरस्पेस बंद किया तो चीन से हाथ मिलाएगा भारत! वैकल्पिक हवाई रूट पर बातचीत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस प्रतिबंध बढ़ाए जाने के बीच भारत अब वैकल्पिक हवाई मार्ग की संभावनाएं तलाश रहा है. इसी कड़ी में भारत चीन के साथ बातचीत कर रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय विमानों के लिए चीन के शिनजियांग क्षेत्र के ऊपर से एक वैकल्पिक रूट उपलब्ध कराने पर चर्चा चल रही है.
हॉटन के रास्ते उड़ानों को मिल सकता है नया विकल्प सूत्रों के अनुसार, भारत शिनजियांग के हॉटन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले हवाई मार्ग की संभावना पर विचार कर रहा है.
विदेश मंत्रालय इस मुद्दे पर चीन के संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है.
बताया गया है कि इस विषय पर दोनों देशों के बीच चर्चा एक साल से अधिक समय से चल रही है. इस वैकल्पिक मार्ग का मकसद पाकिस्तान के एयरस्पेस पर निर्भरता कम करना है.
खासकर यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली लंबी दूरी की उड़ानों के लिए यह रास्ता महत्वपूर्ण हो सकता है. 24 अक्टूबर तक बढ़ाया गया पाकिस्तान का प्रतिबंध पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर लगाए गए प्रतिबंध को एक बार फिर बढ़ा दिया है.
पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी की ओर से जारी NOTAM के अनुसार, यह प्रतिबंध अब 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा. इससे पहले प्रतिबंध की अवधि 24 सितंबर को खत्म होने वाली थी.
पाकिस्तान का एयरस्पेस भारतीय विमानों के लिए अप्रैल 2025 से बंद है.
इसके बाद भारतीय एयरलाइनों को कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए वैकल्पिक और लंबे रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: असम के गोलपारा में सुबह-सुबह आया भूकंप, 2.8 की तीव्रता से कांपी धरती लंबा रास्ता बढ़ा रहा उड़ानों का समय और खर्च पाकिस्तान के एयरस्पेस से बचने के कारण भारत से पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली कुछ उड़ानों को लंबा रूट लेना पड़ रहा है.
इससे उड़ान का समय और ईंधन खर्च दोनों बढ़ सकते हैं.
एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया ने भी इस समस्या के चलते चीन के रास्ते वैकल्पिक रूट की संभावना पर विचार करने की मांग की थी.
हॉटन के रास्ते को लेकर चर्चा इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे कुछ लंबी दूरी की उड़ानों को मौजूदा लंबे रूट की तुलना में कम दूरी तय करनी पड़ सकती है.
भारत-चीन के बीच हवाई संपर्क भी बढ़ रहा वैकल्पिक एयर रूट को लेकर बातचीत ऐसे समय हो रही है जब भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवाएं भी धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं.
हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच कुछ सीधी उड़ान सेवाएं फिर शुरू हुई हैं.
ऐसे में एयरस्पेस को लेकर बातचीत दोनों देशों के बीच बढ़ते हवाई संपर्क के एक और पहलू के रूप में देखी जा रही है.
फिलहाल चीन के रास्ते भारतीय विमानों को नया एयर कॉरिडोर कब और किस शर्त पर मिलेगा, इसे लेकर अंतिम फैसला सामने नहीं आया है. बातचीत जारी है और किसी औपचारिक समझौते की घोषणा का इंतजार है.
ये भी पढे़ं: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर का शीर्ष आतंकी ढेर
📡 स्रोत: NewsData.io