पाकिस्तान: FIA की नई रेड बुक जारी, आतंकी मसूद अजहर को बताया भगोड़ा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 14, नई दिल्ली: आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का एक और नया प्रोेपेगैंडा सामने आया है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी FIA ने अपनी नई रेड बुक जारी की है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज़हर को भगोड़ा बताते हुए उस पर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित किया गया है।यह दिखावटी कार्रवाई अक्टूबर में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक से पहले की गई है, क्योंकि पाकिस्तान 'ग्रे लिस्ट' में वापस जाने से बचना चाहता है।
पाकिस्तान ने इससे पहले 2021 में दावा किया था कि मसूद अज़हर पाकिस्तान में नहीं है और अफगानिस्तान चला गया है। हालांकि, भारतीय खुफिया एजेंसियों के हवाले से दावा किया गया है कि मसूद अज़हर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह में छिपा हुआ है।वहीं, FIA की नई रेड बुक में 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़े 19 आतंकियों के नाम हैं।
इनमें से 17 आतंकियों के नाम, तस्वीर और भूमिका का विवरण दिया गया है, जबकि दो आतंकियों के रिकॉर्ड से तस्वीर और संगठन से जुड़े विवरण नदारद हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान की FIA रेड बुक में मोस्ट वांटेड आतंकियों की संख्या पिछले पांच सालों में 35% बढ़ी है। 2021 में यह संख्या 1330 थी, जो अब बढ़कर 1804 हो गई है।
फोटो- FIA की नई रेड बुक में मसूद अजहर