विदेश

पाकिस्तान में हिंदुओं का जीना दूभर, फिर एक हिंदू लड़की का अपहरण, रेप के बाद धर्म परिवर्तन का आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाकिस्तान में हिंदुओं का जीना दूभर, फिर एक हिंदू लड़की का अपहरण, रेप के बाद धर्म परिवर्तन का आरोप

पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. पाकिस्तान के सिंध प्रांत के संगहार जिले में 21 साल की हिंदू युवती रीता के कथित अपहरण, धर्म परिवर्तन और शादी का मामला सामने आया है. हालांकि, पुलिस ने रीता को बरामद कर लिया है और उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया.

सुनवाई के दौरान रीता ने अपनी इच्छा से माता-पिता के पास लौटने की बात कही. 24 अगस्त को घर से हुई थी लापता मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीता संगहार जिले के राणा राजपूत कॉलोनी की रहने वाली है. 24 अगस्त तो वह अचानक अपने घर से लापता हो गई थी.

उसके भाई रविशंकर ने पुलिस थाने में बहन के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोग रीता को घर से अपने साथ लेकर गए थे.

परिवार ने शिकायत में बताया कि घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग उसे अपने साथ लेकर जा रहे हैं. इसके बाद कथित रूप से रीता को सिंध से पंजाब के गुजरांवाला लाया गया.

पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें- बलूचिस्तान में जमींदोज हो गया 200 साल पुराना गुरुद्वारा, पाकिस्तानी सरकार ने रातों-रात कर दी कार्रवाई धर्म परिवर्तन और शादी का आरोप परिवार का आरोप है कि रीता पर जबरन इस्लाम धर्म अपनाने और नजीर हुसैन नाम के व्यक्ति से जबरन शादी करने का दबाव बनाया गया.

रिपोर्ट के अनुसार, नजीर हुसैन पहले से ही शादीशुदा है. पुलिस की कार्रवाई के बाद रीता को बरामद किया गया. मामले की आगे की प्रक्रिया के लिए इसे अदालत में पेश किया गया.

पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें- Salman Khan: बलूचिस्तान पर दिए सलमान खान के बयान पर पाकिस्तान भड़का, आतंकवादी घोषित किया जांच अधिकारी ने कोर्ट में पेश किया गलत तथ्य सुनवाई के दौरान, जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि रीता अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाहती.

पुलिस ने उनको सरकारी महिला आश्रय गृह दार-उल-अमान भेजने का सुझाव दिया. हालांकि, रीता के वकील असद जमाल और खेता राम ने इसका विरोध किया. उन्होंने अदालत को बताया कि रीता अपने भाई के साथ घर लौटना चाह रही थी.

उनका भाई भी अदालत में ही मौजूद था. विरोध के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने रीता को शपथ दिलाई को उसका बयान सुना. बयान में रीता ने कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने माता-पिता के पास लौटना चाहती है.

पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें- पाकिस्तान में अब नहीं बदलेंगे इस्लामिक जगहों के नाम, हिंदू नामों पर कट्टरपंथियों ने जताई थी कड़ी आपत्ति भाई को सौंपा रीता का संरक्षण रीता के बयान के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनको परिवार के साथ रहने की अनुमति दी थी.

अदालत ने रीता का संरक्षण उसके भाई को सौंपा और निर्देश दिया कि उनको सुरक्षित रूप से संगहार स्थित उनके घर पहुंचाया जाए. पुलिस रीता वाले केस की जांच में जुट गई है.

पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें- Pew Research: 21% भारतीय मुसलमानों की राय पाकिस्तान के लिए पॉजिटिव, सर्वे में खुलासा- 90% पाकिस्तानी भारत को मानते हैं खतरा पाकिस्तान पर हिंदुओं के साथ होता है अन्याय यह मामला पाकिस्तान में हिंदू सहित अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर जारी बहस के बीच सामने आया है.

पाकिस्तान पर आए दिन हिंदू-सिख महिलाओं के साथ रेप, धर्म परिवर्तन और जबरन शादी के आरोप लगते हैं. पाकिस्तान भले ही इन खबरों को कितना ही दबा ले लेकिन सच्चाई सामने आ ही जाती है.

पाकिस्तान में मानवाधिकार संगठन लंबे वक्त से अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों और महिलाओं के कथित अपहरण, धर्म परिवर्तन और जबरन विवाह जैसे मामलों पर चिंता जाहिर कर चुके हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।