विदेश

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत

सितंबर 18, नई दिल्ली: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद के पास जोरदार धमाका हुआ। कोहाट ज़िले के पुलिस लाइंस इलाके में हुए धमाके में 15 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। धमाके में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक-विस्फोटक से लदी एक गाड़ी पुलिस लाइंस के गेट से टकराई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद इलाके में गोलीबारी की आवाज भी सुनाई दी। राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया हुआ है।

फोटो- खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।