पाकिस्तान पुलिस का अजब-गजब कारनामा! जिसके दोनों हाथ ही नहीं, उस पर लगाया पत्थरबाजी का आरोप; गिरफ्तार कर भेजा जेल

पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर अदालत तक के कान खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने एक ऐसे शख्स के खिलाफ पत्थरबाजी और डंडे से हमला करने का केस दर्ज किया, जिसके दोनों हाथ ही नहीं हैं. मामला कोर्ट पहुंचा तो आरोपी के वकील ने इसी बात को लेकर सवाल उठाया. जांच के बाद अदालत ने शख्स को केस से डिस्चार्ज कर दिया.
📡 स्रोत: NewsData.io