राजनीति

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान शिफा हॉस्पिटल में शिफ्ट, आधी रात को जेल से निकाला बाहर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान शिफा हॉस्पिटल में शिफ्ट, आधी रात को जेल से निकाला बाहर

Former Pakistan PM Imran Khan: पाकिस्तान सरकार ने कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला लिया है. पूर्व पीएम इमरान खान को जेल से हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है. यह कार्रवाई आधी रात करीब 1 बजे हुई.

जेल से निकालकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उनकी पार्टी ने यह जानकारी दी है. यह कदम इस सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद उठाया गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुवार-शुक्रवार रात मेडिकल जांच के लिए जेल से इस्लामाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया.

इमरान खान के समर्थक लंबे समय से उनकी मेडिकल जांच की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि 3 साल से ज्यादा समय से जेल में रहने के कारण इमरान खान की सेहत खराब हुई है.

इस फैसले को खान की पार्टी और पाकिस्तान के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक संभावित पहले कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो 2022 में उन्हें सत्ता से हटाए जाने के बाद से ही एक-दूसरे के विरोधी रहे हैं.

खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पत्रकारों को एक टेक्स्ट संदेश में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अडियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा अंतरराष्ट्रीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अधिकारियों को आदेश दिया था कि 73 वर्षीय इमरान खान को 48 घंटे के अंदर राजधानी स्थित शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया जाए. कोर्ट ने यह भी कहा था कि उन्हें ऐसे मेडिकल पैनल से जांच कराने की सुविधा दी जाए, जिसमें उनके निजी डॉक्टर भी शामिल हों.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।