विदेश

पाकिस्तान सेना पर बड़ा हमला, 25 सैनिकों की मौत, BLA ने 2 जगह आर्मी को बनाया निशाना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाकिस्तान सेना पर बड़ा हमला, 25 सैनिकों की मौत, BLA ने 2 जगह आर्मी को बनाया निशाना

Attack on Pakistan Army: बीएलए ने पाकिस्तान सेना पर बड़ा हमला किया है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमले करने का दावा किया है. संगठन के मुताबिक, इन हमलों में 25 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए और तीन सैन्य वाहन नष्ट हुए.

BLA के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने बताया कि पहला हमला जियारत क्रॉस के पास एक सैन्य काफिले पर किया गया. उनके मुताबिक, काफिले में चार वाहन थे, जिनमें से दो को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया. BLA ने दावा किया कि इस हमले में 18 जवान मारे गए, जबकि पांच घायल जवान वहां से भागने में कामयाब रहे.

संगठन ने दावा किया कि हमले के बाद उसके लड़ाकों ने काफिले से हथियार भी अपने कब्जे में ले लिए।

BLA के मुताबिक, इस कार्रवाई में उसकी फतेह स्क्वाड शामिल थी. #Baloch Liberation Army has released this video showing its attack on Pakistani military vehicles in #Ziarat area of #Balochistan today. #BLA https://t.co/ik2F15Mb4j pic.twitter.com/ohpvNceuRL — Ajay Kaul (@AjayKauljourno) September 3, 2026 BLA ने जारी किया वीडियो BLA ने अपने मीडिया चैनल हक्कल पर 1 मिनट 11 सेकंड का एक वीडियो ट्रेलर भी जारी किया है.

संगठन का दावा है कि इसमें जियारत क्रॉस हमले के दृश्य हैं. BLA ने कहा कि हमले का पूरा वीडियो बाद में जारी किया जाएगा. यह भी पढ़ें: जिनपिंग के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत से मांगा सिंधु का पानी!

कहा- ‘पानी को हथियार न बनाएं’ हाजिका इलाके में हुआ दूसरा धमाका दूसरे हमले को लेकर BLA ने बताया कि सुराब के हाजिका इलाके में उसके विशेष सामरिक अभियान दस्ते (STOS) ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन में दूर से विस्फोट किया. संगठन के मुताबिक, इस हमले में एक सैन्य वाहन नष्ट हुआ और 7 सैन्यकर्मी मारे गए.

BLA ने कहा है कि इस कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी उसके अगले साप्ताहिक बयान में दी जाएगी. पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से इन दावों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिंदुओं का जीना दूभर, फिर एक हिंदू लड़की का अपहरण, रेप के बाद धर्म परिवर्तन का आरोप

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।