विदेश

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाया है। रविवार देर रात खैबर जिले में पुलिस और फ्रंटियर कोर (FC) की एक संयुक्त जांच चौकी (Joint Checkpost) पर हुए घातक आतंकी हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बलों ने व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने खैबर जिले के तख्त बेग स्थित जरमत खान शहीद संयुक्त जांच चौकी पर हमला बोल दिया।

दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान पुलिस कांस्टेबल शुमल शलमानी और फ्रंटियर कोर के अधिकारी नजीर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल कसे तैनात किया गया है और खैबर जिले के पुलिस अधिकारी वकार अहमद की देखरेख में तलाश अभियान जारी है।

इलाके की घेराबंदी और तलाश अभियान घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल और फ्रंंटियर कोर की टुकड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। खैबर जिले के पुलिस अधिकारी (DPO) वकार अहमद खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

पूरे तख्त बेग इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और हमलावर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए गहन तलाशी अभियान जारी है। खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ता सुरक्षा संकट अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले कुछ समय से सुरक्षा बलों, विशेषकर पुलिस और फ्रंटियर कोर को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी प्रतिबंधित संगठन ने नहीं ली है, लेकिन इस क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य आतंकवादी समूह अक्सर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। इस ताजा हमले ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।