विदेश

पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना, जानें वजह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना, जानें वजह

पाकिस्तान क्रिकेट टीम कितने बुरे हाल में है, वह किसी से छुपा नहीं है. इंग्लैंड टूर पर हाल देख लीजिए, जहां टीम 0-2 से पिछड़ रही है.

स्टुअर्ट ब्रॉड तो पहले ही भविष्यवाणी कर चुके थे कि इंग्लैंड यह सीरीज 3-0 से जीतेगा. पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम भी इस बात से सहमति रखते हैं.

उनसे कई बार पूछा गया है कि क्या वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मदद के लिए कुछ नहीं करना चाहते. सबको चौंकाते हुए अकरम ने मना कर दिया.

वसीम अकरम का कहना है कि ताली 2 हाथों से बजती है.

उन्होंने कहा कि यहां दिक्कत केवल खिलाड़ी और बोर्ड के साथ नहीं है बल्कि बुनियादी रूप से पाकिस्तान क्रिकेट बहुत कमजोर पड़ चुका है.

पाक टीम को 9 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट खेलना है, उसमें कई सारे खिलाड़ी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.

अकरम ने मना कर दिया

द एथलेटिक के मुताबिक वसीम अकरम ने कहा, "मुझसे अक्सर यह सवाल पूछा जाता है. 'क्या आप पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव के लिए कुछ करेंगे?' लेकिन यहां दिक्कतों की जड़ें बहुत गहरी हैं.

यहां सिर्फ टॉप खिलाड़ी हैं, उसके अलावा कुछ नहीं."

अकरम ने पाकिस्तान के डोमेस्टिक क्रिकेट सिस्टम पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट के फर्स्ट-क्लास स्ट्रक्चर में उतार-चढ़ाव देखे गए हैं. इसमें कोई निरंतरता नहीं है और ना ही कोई सब्र.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, एशियन गेम्स से आया अपडेट

फैंस पर भी साधा निशाना

दिग्गज गेंदबाज ने पाकिस्तानी फैंस को भी नहीं बख्शा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट के डाउनफॉल में फैंस का भी हाथ है.

उनके अनुसार फैंस अपनी टीम को हारता देख तुरंत आलोचना करन

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।