पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी:प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन की; 2019 एयर स्ट्राइक में PoK में पकड़ाए थे, फिर रिहा हुए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंडियन एयरफोर्स के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्तमान ने रिटायरमेंट ले ली है। उन्होंने अब प्राइवेट एयरलाइन जॉइन कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने 31 मार्च 2026 को वायुसेना छोड़ी और बाद में रीजनल एयरलाइन FLY91 से जुड़ गए।
अभिनंदन 27 फरवरी 2019 में पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 को मार गिराने के बाद चर्चा में आए थे। इस दौरान उनका MiG-21 मिसाइल की चपेट में आ गया और उन्हें इजेक्ट होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में उतरना पड़ा। पाकिस्तान ने उन्हें करीब 60 घंटे हिरासत में रखने के बाद 1 मार्च 2019 को भारत को सौंप दिया था।
पुलवामा हमले के बाद शुरू हुआ था एयर ऑपरेशन 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके अगले दिन पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों का एक बड़ा दल LoC की ओर बढ़ा।
उस समय अभिनंदन श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन पर MiG-21 बाइसन स्क्वाड्रन में तैनात थे। वह ऑपरेशनल रेडीनेस ड्यूटी पर थे। पाकिस्तानी विमानों का पता चलने के करीब पांच मिनट बाद अभिनंदन को उन्हें रोकने के लिए भेजा गया।
आधिकारिक प्रशस्ति-पत्र के मुताबिक, उन्होंने पीछे हट रहे एक दुश्मन विमान का पीछा किया और हवाई लड़ाई में उसे मार गिराया। MiG-21 पर हमले के बाद पैराशूट से पाकिस्तान में उतरे अभिनंदन हवाई लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी विमान ने कई बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) मिसाइलें दागीं। इनमें से एक मिसाइल अभिनंदन के विमान से टकराई।
विमान को नुकसान पहुंचने के बाद अभिनंदन ने इजेक्ट किया। वह पैराशूट से पाकिस्तान के इलाके में उतरे, जहां उन्हें पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। हालांकि, 1 मार्च 2019 को अभिनंदन पाकिस्तान से सुरक्षित भारत लौट आए थे। बहादुरी के लिए मिला वीर चक्र इस कार्रवाई के लिए अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है। भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित प्रशस्ति-पत्र के मुताबिक, अभिनंदन ने पाकिस्तानी विमानों की संख्या और तकनीकी बढ़त के बावजूद उनका साहस के साथ मुकाबला किया। उनके आक्रामक युद्धाभ्यास से दुश्मन के विमानों में रणनीतिक अव्यवस्था पैदा हुई।
अब यात्री विमान उड़ाएंगे वायुसेना में ग्रुप कैप्टन के
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar