पाकिस्तानी गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
अगस्त 21, नई दिल्ली: पाकिस्तान में मौजूद गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी के राष्ट्र-विरोधी नेटवर्क के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
यूपी पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क के जरिए सोशल मीडिया माध्यमों से भारतीय युवाओं को जोड़ने, उन्हें कट्टरपंथ की ओर मोड़ने और आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जा रही थी। एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि शहज़ाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ अब तक 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को प्रभावित करने वाले इस नेटवर्क के तौर-तरीकों की जांच कर रही हैं।पुलिस का कहना है कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति या नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।