विदेश

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही लगाई सैम अयूब को डांट, वैभव के विकेट पर किया था 'बेबी सेलिब्रेशन'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही लगाई सैम अयूब को डांट, वैभव के विकेट पर किया था 'बेबी सेलिब्रेशन'

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता.

इस मुकाबले में सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर विवादित सेलिब्रेशन किया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भी इसको लेकर अपने ही खिलाड़ी को डांट लगाई और अपने प्रदर्शन में सुधार करने की सलाह दी.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सैम अयूब पर भड़के हुए दिख रहे हैं.

अकमल से जब पूछा गया कि आप सैम अयूब के सेलिब्रेशन पर क्या कहना चाहते हो, जो उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद किया. इस पर उन्होंने कहा, "लंबे समय से ये चीजें हो रही हैं.

परफॉरमेंस हमारी अच्छी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया के लिए जो कंटेंट चाहिए, वो हम कर रहे हैं."

वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर क्या बोले अकमल

अकमल ने आगे कहा, "पाकिस्तान के मैनेजमेंट को सोचना चाहिए.

देखें इंटरनेशनल क्रिकेट हो रही है, वो चाहे 14 साल का है और 13 साल का, चाहे 16 साल का, आप उसके मुताबिक करें. मुझे कहते हुए अच्छा नहीं लगता, सैम अयूब कोई बच्चा नहीं है.

समझदार है, लंबे समय से खेल रहा है और उसे अपने प्रदर्शन की तरफ देखना चाहिए."

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किय था.

ओपनर अभिषेक शर्मा ने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि ओपनर वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 रन बना पाए.

उन्हें सैम अयूब ने आउट किया, जिसके बाद उन्होंने बच्चे को गोद में खिलाने की नकल की. इसे वैभव की उम्र से जोड़कर देखा जा रहा था, जिसको लेकर अयूब की खूब आलोचना हुई.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 20 रन दूर रह गई और भारत ने 19 रनों से मुकाबले को जीतकर गोल्ड मेडल जीत लिया. एशियन गेम्स 2026 में ये भारत का 19वां गोल्ड मेडल था, जिसके बाद 2 गोल्ड और आए और इस तरह भारत ने कुल 21 गोल्ड मेडल जीते.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।