पाकुड़ में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लाखों की लूट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Relevance: PRIORITY Slug: LOOK KAND Short Headline: पाकुड़ में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लाखों की लूट Synopsis: पाकुड़ में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लाखों की लूट, तीनों अपराधी मौके से फरार, अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी। Category: Crime , Police
Deadline : 02 SEPTEMBER, PAKUR 02 सितंबर, पाकुड़: पाकुड़ के अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में हथियारबंद तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। मोटरसाइकिल से पहुंचे अपराधियों ने दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए।
लूट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।