पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुत्ते के मुंह में नवजात का शव मिलने से हड़कंप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुत्ते के मुंह में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश।
Short Headline: पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुत्ते के मुंह में नवजात का शव मिलने से हड़कंप
27 अक्टूबर, पलामू: पलामू के मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक कुत्ते के मुंह में नवजात के शव की तस्वीर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, अनुमंडल दंडाधिकारी संजय पांडेय, अस्पताल अधीक्षक और पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे।
अधिकारियों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया। मामले की विशेष जांच की जिम्मेदारी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ऋत्विक मेहता, एसडीएम संजय पांडेय और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार को सौंपी गई है। जांच टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
सच्चाई का पता लगाने के लिए अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया गया है। प्रशासन मामले की तह तक जाने और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटा है।
जांच के बाद ही नवजात के शव से जुड़े पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बाइट- दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उपायुक्त, पलामू