देश

पलामू के एक निजी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अबतक 400 नवजातों का निशुल्क इलाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पलामू के एक निजी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अबतक 400 नवजातों का निशुल्क इलाज

आयुष्मान भारत योजना नवजातों को दे रही नई जिंदगी, एक निजी अस्पताल में अब तक 400 नवजातों का इलाज, आयुष्मान कार्ड बना नवजीवन का आधार, महंगे इलाज से मिली मुक्ति।

Short Headline: पलामू के एक निजी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अबतक 400 नवजातों का निशुल्क इलाज

आयुष्मान भारत, पलामू, जसप्रीत

आयुष्मान भारत योजना नवजातों को दे रही नई जिंदगी

एक निजी अस्पताल में अब तक 400 नवजातों का इलाज

आयुष्मान कार्ड बना नवजीवन का आधार महंगे इलाज से मिली मुक्ति

एंकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ साल पूरे हो चुके हैं। गरीब और वंचित परिवारों के लिए यह योजना स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा सहारा बनी है। पलामू प्रमंडल में निजी अस्पतालों में गंभीर रूप से बीमार नवजातों का इलाज आयुष्मान कार्ड के जरिए हो रहा है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन गई है। पलामू प्रमंडल के डाल्टनगंज स्थित विनायक चाइल्ड हॉस्पिटल में योजना के तहत नवजातों का निशुल्क इलाज हो रहा है। नवजातों के पिता अहमद अली और मोहम्मद सुबेर अंसारी ने योजना को गरीबों के लिए वरदान बताया है।

बाइट- अहमद अली, नवजात के पिता बाइट- मोहम्मद सुबेर अंसारी, नवजात के पिता

वीओ 02. चिकित्सक डॉ. गौरव विशाल की मानें तो नवजातों का क्रिटिकल केयर में इलाज काफी खर्चीला है। इसमें प्रतिदिन करीब दस हजार रुपये तक खर्च हो सकते हैं, लेकिन आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज निशुल्क है। अब तक चार सौ नवजातों को योजना का लाभ मिल चुका है।

बाइट- डॉ. गौरव विशाल, चिकित्सक

वीओ 03. पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 16 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं। इसके अलावा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल यानी एमएमसीएच में भी आयुष्मान योजना के तहत इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

बाइट- डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, पलामू

अंतिम वीओ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार बन चुकी है। नवजात शिशुओं के महंगे इलाज में मिलने वाली मदद कई परिवारों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आई है।

पलामू से जसप्रीत की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।