पलट गई बाजी, पेट्रोल का बड़ा सप्लायर बना भारत, सऊदी-UAE को पछाड़ा

पिछले दिनों भारत में पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़े थे. जिसके बाद देश में ईंधन की किल्लत की भी खबरें आईं, हालांकि देश में पेट्रोल- डीजल की कोई किल्लत नहीं थी. इसी बीच अब भारत सबसे बड़ा पेट्रोल सप्लायर बनकर केन्या के लिए उभरा है. अफ्रीकी देश केन्या को पेट्रोलियम उत्पाद सप्लाई करने के मामले में भारत सबसे आगे निकल गया है.
USA और सऊदी को पछाड़ा कमोडिटी डाटा कंपनी Kpler के आंकड़ों के मुताबिक ऊर्जा अर्थशास्त्री अनास अलहज्जी ने बताया कि भारत अब केन्या को पेट्रोल, डीजल, जेट फ्यूल और फ्यूल ऑयल का प्रमुख सप्लायर बन गया है.
इतना ही नहीं बल्कि भारत ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे बड़े तेल सप्लायरों को भी पीछे छोड़ दिया है. ये बदलाव मिडिल ईस्ट में यूएस-ईरान युद्ध के कारण ईंधन की सप्लाई और व्यापार मार्गों में आई परेशानी के बीच हुआ है.
ये भी पढ़ें: पंप पर फिर लौटेगा E10 पेट्रोल! लेकिन चुकानी होगी ज्यादा कीमत, ये है सरकार का प्लान केन्या में बढ़ी सप्लाई
जुलाई 2026 में भारत का केन्या को कुल निर्यात 151.41% बढ़ा. हालांकि, ये आंकड़ा सिर्फ पेट्रोलियम उत्पादों का नहीं, बल्कि सभी तरह के सामान के निर्यात का है. इसी दौरान भारत का दुनिया भर में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 67.64% बढ़कर 6.92 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 4.13 अरब डॉलर था.
इतना ही नहीं भारत और केन्या के बीच व्यापार भी तेजी से बढ़ रहा है. 2025-26 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 4.31 अरब डॉलर रहा. इसमें भारत का केन्या को निर्यात 4.01 अरब डॉलर और केन्या से आयात 29 करोड़ डॉलर रहा. पेट्रोलियम उत्पाद भारत से केन्या को निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में शामिल हैं.
अफ्रीका में बढ़ी भारतीय ईंधन की मांग भारत खुद अपनी जरूरत का 90% से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है.
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar