पाली में दशहरे की तैयारियां तेज, 75 फीट तक के रावण के पुतले होंगे आकर्षण का केंद्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाली में विजयादशमी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार शहर में 75 फीट तक ऊंचे रावण के पुतले आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात यह है कि रावण की आंखों से रोशनी निकलेगी और उसकी पलकें भी झपकेंगी। नगर निगम लंका नगरी की सजावट और आतिशबाजी की विशेष तैयारियां कर रहा है। वहीं, आगरा और मथुरा के कारीगर पारंपरिक कला के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले तैयार कर रहे हैं।
पाली,17 अक्टूबर। पाली में विजयादशमी के पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार दशहरे पर 75 फीट तक ऊंचे रावण के पुतले लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। खास बात यह है कि रावण दहन के दौरान पुतले की आंखों से रोशनी निकलेगी और उसकी पलकें भी झपकेंगी। नगर निगम की ओर से लंका नगरी की आकर्षक सजावट और आतिशबाजी को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं।पाली में दशहरे के आयोजन को खास बनाने के लिए नगर निगम जुटा हुआ है।
नगर निगम आयुक्त देवीलाल के अनुसार, इस बार रावण दहन कार्यक्रम को पहले से अधिक आकर्षक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए लंका नगरी की सजावट से लेकर आतिशबाजी तक की तैयारियां की जा रही हैं।वहीं, रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले तैयार करने के लिए आगरा और मथुरा के कारीगर अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
पीढ़ियों से इस काम से जुड़े कारीगर बांस, कागज और कपड़े की मदद से विशालकाय पुतले तैयार कर रहे हैं। अब इस पारंपरिक कला में आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पुतलों को आकर्षक रूप दिया जा सके।
बाईट - देवी लाल आयुक्त नगर निगम पाली बाईट - रोशन अली कारीगर
बाईट- शेर मोहम्मद कारीगर बाईट - नियामत अली कारीगर