व्यापार

पाली में नामांकन का कल आखिरी-दिन, टोकन से मिलेगी एंट्री:660 से ज्यादा पर्चे वितरित, 330 प्रतिभूति रसीदें कटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पाली में नामांकन का कल आखिरी-दिन, टोकन से मिलेगी एंट्री:660 से ज्यादा पर्चे वितरित, 330 प्रतिभूति रसीदें कटी

पाली में नगर निगम आम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद नगर निगम ऑफिस में पार्षद पद के दावेदारों की आवाजाही बनी रही। नाम निर्देशन पत्र लेने के साथ ही प्रतिभूति राशि जमा करवाने के लिए उम्मीदवार और उनके समर्थक निगम ऑफिस पहुंचते रहे।

रविवार को 660 से अधिक नामांकन पत्र वितरित हुए, वहीं 330 प्रतिभूति रसीदें कटी। अंतिम दिन टोकन से मिलेगा प्रवेश उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया- सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करवाने का अंतिम दिन है। अंतिम दिन प्रत्याशियों की संभावित भीड़ को देखते हुए टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी।

इसके तहत प्रत्याशियों को टोकन जारी कर क्रमवार प्रवेश दिया जाएगा, जिससे निगम ऑफिस में अनावश्यक भीड़ नहीं हो। हेल्प डेस्क पर दिनभर रही चहल-पहल रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि संभावित उम्मीदवारों को नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर निगम ऑफिस में हेल्प डेस्क बनाई गई है।

ऐसे में हेल्प डेस्क पर कार्यरत कार्मिकों ने पार्षद पद के दावेदारों को नाम निर्देशन पत्र उपलब्ध करवाए और उन्हें नामांकन प्रक्रिया से संबंधित जरूरी जानकारी दी। रविवार तक 660 से अधिक नामांकन पत्र वितरित किए जा चुके हैं। नामांकन पत्र लेने के लिए दिनभर दावेदारों की आवाजाही बनी रही।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।