पामगढ़ में शराब पीने के बाद पार्षद समेत दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लिनिक संचालक जोहित खरे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चार लोगों ने एक साथ शराब पी थी। इनमें से दो लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया गया कि पार्षद रामखिलावन जांगड़े ने सिम्स अस्पताल में, जबकि जोहित खरे ने अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पामगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस शराब पीने वाले अन्य दो लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।
दोनों मृतकों का बिलासपुर के अस्पतालों में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि जिले में पहले भी शराब में कथित तौर पर जहर मिलाए जाने जैसी घटना सामने आ चुकी है। ऐसे में पामगढ़ की घटना में भी इस आशंका को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। हालांकि, शराब में जहर मिलाए जाने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।
बाइट – तोमेश वर्मा, एसडीओपी, शिवरीनारायण
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर पामगढ़ में शराब सेवन के बाद पार्षद और एक निजी क्लिनिक संचालक की मौत के बारे में है। यह विषय शराब सेवन से होने वाली आकस्मिक मौतों और सार्वजनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी पर प्रकाश डालता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि शराब का सेवन कितनी जल्दी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है और कैसे चिकित्सा संसाधन सीमित हो सकते हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग शराब सेवन के खतरों को गंभीरता से लें और स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन की माँग करें।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
पामगढ़ की इस दुखद घटना से यह सिखने को मिलता है कि शराब का दुरुपयोग न केवल जीवन को खतरे में डालता है, बल्कि समाज की शांति को भी बिगाड़ता है। जब भी किसी विवाद का सामना हो, संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए, न कि नशे के सहारे। हमें अपनी जिम्मेदारी समझते हुए, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना चाहिए और समाज को एकजुट कर, ऐसे त्रासदियों को रोकने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।