मनोरंजन

पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को पान मसाला का एड करने के चलते काफी ट्रोल होना पड़ा था. ये सितारे महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच का सामना भी कर रहे हैं उन पर आरोप है कि उन्होंने असल में बैन हो चुके 'विमल पान मसाला' का सरोगेट एड किया था.

इन सबके बीच बंटवारा 1947 एक्टर सनी देओल ने कहा है कि वे कभी भी ऐसे प्रोडक्ट्स के प्रमोशन से नहीं जुड़ेंगे. वहीं सनी के अलावा भी बी टाउन के कई सेलेब्स ने पान मसाला और गुटखा का एड करने से साफ इंकार किया है. कई तो ऐसी करोड़ों की डील ठुकरा चुके हैं.

सनी देओल कभी नहीं करेंगे पान मसाला का एड

'अनप्लग्ड शुभंकर' शो में सनी देओल ने बताया कि तमाम को-एक्टर्स के इतर क्यों उन्होंने कभी पान मसाला के एड में काम नहीं किया. उन्होंने कहा, "मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं. मैं गुटखा जैसी किसी भी चीज का प्रमोशन नहीं करूंगा. मुझे ऐसे ऑफर मिलते हैं, लेकिन मैं उन्हें नहीं करूंगा. मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिसमें मेरा यकीन न हो. मैं इन सब चीजों को नहीं मानता. मुझे नहीं लगता कि इनका प्रमोशन करना कोई अच्छी बात है. "

अक्षय कुमार ने मांग थी माफी

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार पहले शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ एक पान मसाला ब्रांड के एड में काम किया था. लेकिन इस पर काफी बवाल हुआ था और एक्टर को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. सोशल मीडिया पर मचे हंगामे के बाद, अक्षय ने फैंस से माफ़ी मांगी थी और कहा कि वह इस ब्रांड के साथ अपना जुड़ाव खत्म कर रहे हैं. एक्टर ने कहा था कि उन्होंने ब्रांड से "पीछे हटने" का फैसला किया है और अपनी पूरी फीस किसी "नेक काम" के लिए दान कर दी है.

<img src="https://feeds.abpl

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।