पनामा में फिर आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें क्षतिग्रस्त; देश में आपातकाल लागू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं.
शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद मंगलवार तड़के पनामा में एक बार फिर से धरती कांपी.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, ताजा भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 दर्ज की गई. इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था.
भूकंप के नए झटके से हुए नुकसान और संभावित हताहतों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें बताया कि ये भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 50 मिनट 37 सेकंड पर आया.
जिसका केंद्र 7.683 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 81.405 डिग्री पश्चिमी देशांतर पर स्थित था.
शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के भूकंप से मची थी तबाही बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर को पनामा में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के शुरुआती आंकड़ों के हवाले से सीएनएन ने बताया था कि इस भूकंप से देश के कई इलाकों में इमारतों, सड़कों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा नुकसान दक्षिणी तट के कोक्ले प्रांत में हुआ. जबकि राजधानी पनामा सिटी में भी कुछ इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आई.
वहीं कई घरों, होटलों, चर्च, सरकारी कार्यालयों और बिजनेस सेंटर्स को भी भारी नुकसान हुआ.
पनामा के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप में क्षतिग्रस्त हुई इमारतों में कई लोगों को मामूली चोटें भी आईं. हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी की मौत या लापता होने की पुष्टि नहीं की गई.
भूकंप के बाद आए 147 आफ्टरशॉक्स जानकारी के मुताबिक, पनामा में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद दर्जनों आफ्टरशॉक भी आए.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर के निदेशक रेने गार्सिया ने बताया कि मुख्य भूकंप के बाद 147 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए. इनमें कुछ झटकों की तीव्रता 6.1 और 6.6 तक दर्ज की गई.
लगातार आ रहे झटकों के कारण प्रभावित इलाकों में दहशत फैल गई.
ऐसे में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ इमारतों की स्थिति का आकलन करना भी अधिकारियों के लिए अहम चुनौती बना हुआ है.
पनामा में आपातकाल घोषित, राहत कार्य तेज भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता और सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए पनामा सरकार ने शनिवार को आपातकाल की घोषणा की.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, प्रेसिडेंसी मिनिस्टर जुआन कार्लोस ओरिलाक ने राष्ट्रपति भवन में इसकी जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि आपातकाल की घोषणा से सरकारी विभागों को जरूरी संसाधन जुटाने और प्रभावित समुदायों तक सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी.
राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने राहत कार्यों के समन्वय, संसाधनों के प्रबंधन और प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विशेष आयोग गठित करने का निर्देश दिया है.
सरकार ने लोगों से मिलने वाले डोनेशन को एकत्र करने के लिए केंद्र भी स्थापित किए हैं. इनमें राजधानी पनामा सिटी का ओमर पार्क भी शामिल है.
इसके अलावा, प्रांतीय सरकारी कार्यालयों को भी सहायता सामग्री जमा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
भूकंप के बाद रोकी गई मेट्रो सेवाएं, एयरपोर्ट भी बंद शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.56 बजे आए भूकंप का केंद्र लॉस सैंटोस प्रांत में टोनोसी से लगभग 39 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था.
भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर पनामा की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी असर पड़ा.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के बाद दो मेट्रो लाइनों पर सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं. जबकि देश के प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा.
हालांकि बाद में उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया.
📡 स्रोत: NewsData.io