पंच केदारों में शामिल कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भारी भूस्खलन

18 अगस्त 2026, चमोली: चमोली जिले में स्थित पंच केदारों में शामिल कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर देर रात भारी भूस्खलन होने से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी नुकसान की सूचना है।
कल्पेश्वर मंदिर के सचिव लक्ष्मण नेगी ने बताया कि देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मंदिर के ऊपर पहाड़ी से कई टन मलबा गिर गया। इससे मंदिर परिसर के आसपास बने छोटे-छोटे रूटिंग साइड क्षतिग्रस्त हो गए और बड़ी मात्रा में मलबा मंदिर परिसर में आ गया। घटना से मंदिर परिसर को काफी क्षति पहुंचने की जानकारी है।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। राहत की बात यह है कि भूस्खलन की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाएगा और स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फोटो संलग्न
कैप्शन_कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर हुआ भारी भूस्खलन