पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रेयस अय्यर ने पांचवें टी20 के रद्द होने के बाद कहा कि 'अगर हमने दूसरे और चौथे मैच में अच्छी गेंदबाजी की होती, तो सीरीज का स्कोरलाइन कुछ और हो सकता था.' अय्यर ने माना कि अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू नहीं कर पाई.
उन्होंने शे होप की तारीफ की, जिन्हें इस सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.
होप ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि, 'जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मुझे यकीन होता है कि मैं काम पूरा कर सकता हूं.'
कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि अगर भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे और चौथे मैच में अच्छी गेंदबाजी की होती तो टीम इंडिया सीरीज जीत जाती.
उन्होंने कहा, "हमारी बल्लेबाजी शानदार रही, लेकिन हम अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू नहीं कर पाए. वेस्टइंडीज टीम को भी श्रेय देना होगा, उन्होंने बहुत बेहतरीन बल्लेबाजी की.
शाई होप की तारीफ करनी होगी, वह शानदार थे."
वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले श्रेयस अय्यर
अय्यर ने माना कि भारतीय टीम निरंतरता नहीं बनाए रख पाई, जो कि सीखने के लिए एक अच्छा सबक है. आज भी, जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, वह कमाल था.
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दिए जाने को लेकर उन्होंने कहा, "अब न्यूजीलैंड में एक चुनौतीपूर्ण सीरीज होने वाली है.
इसलिए मैं बस उससे (वैभव) यही कहता रहता हूं कि तुम्हें अपने मौके जरूर मिलेंगे." अय्यर ने बताया कि उन्होंने वैभव से प्रोसेस पर टिके रहने, माइंडसेट हल्का रखने और और मौके न मिलने के बारे में ज्यादा न सोचने को कहा है.
अय्यर ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की तारीफ करते हुए कहा, "हमारे पास 2 शानदार ओपनर हैं, जिन्होंने लगातार अच्छा परफॉर्म किया है." लगातार ट्रेवल और बिजी शेड्यूल को लेकर उन्होंने कहा, "ट्रेवेल की आदत हो चुकी है.
रिकवर करना और अपने रूटीन को बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन हम इसे अच्छे से कर रहे हैं. हम परिस्थितियों के हिसाब से बहुत जल्दी ढल जाते हैं. जब तक हम इस निरंतरता को बनाए रखेंगे, यह टीम के लिए अच्छा है."
क्या बोले शे होप
शे होप ने
📡 स्रोत: ABP Live Khel