राजनीति

पंचायत चुनाव 2026: गांव की सरकार के लिए मतदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंचायत चुनाव 2026: गांव की सरकार के लिए मतदान

राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 के पहले चरण में 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान हो रहा है। कुल 85,70,306 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जयपुर ग्रामीण, 22 अक्टूबर | राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 के तहत गांव की सरकार चुनने के लिए पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। इस चरण में प्रदेश की 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 85,70,306 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। वहीं, आगामी शनिवार को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और मतदाता अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान में भाग ले रहे हैं।

इन चुनावों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के प्रतिनिधियों का चयन होगा, जो स्थानीय विकास और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बाइट -01- रामनिवास झाझडा- ग्रामीण।

बाइट- 02- रामकुमार चौधरी- ग्रामीण

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।