राजनीति

पंचायत चुनाव: नामांकन पत्र से नो ड्यूज तक:हनुमानगढ़ में अधिकारियों को समझाए चुनावी नियम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंचायत चुनाव: नामांकन पत्र से नो ड्यूज तक:हनुमानगढ़ में अधिकारियों को समझाए चुनावी नियम

हनुमानगढ़ में पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत शुक्रवार को जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.

खुशाल यादव की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में नामांकन पत्र प्राप्त करने, उनकी जांच करने और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 19 अक्टूबर को चुनाव की लोक सूचना जारी होगी, जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्रों की जांच और नियमों की जानकारी मास्टर ट्रेनर महेंद्रपाल सिंह ने नामांकन पत्रों की जांच, एक से अधिक नामांकन पत्र जमा करने के नियम और प्रतिभूति राशि की वापसी की प्रक्रिया समझाई।

उन्होंने शपथ-पत्र भरने तथा नामांकन पत्र में प्रविष्टियां अधूरी होने पर मेमो जारी करने से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी दी। उम्मीदवारों के लिए अलग परफॉर्मा और नो ड्यूज जरूरी एसडीएम संगरिया जय कौशिक ने प्रशिक्षण में बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अलग परफॉर्मा तैयार किया जाना चाहिए।

उन्होंने अनापत्ति प्रमाण-पत्र (नो ड्यूज) सहित नामांकन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। साथ ही नामांकन पत्रों की जांच के लिए तैनात कर्मचारियों और हेल्प डेस्क कार्मिकों को उनके कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। चेकलिस्ट से व्यवस्थित होगी नामांकन प्रक्रिया नामांकन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित प्रक्रियाओं की जांच को व्यवस्थित बनाने के लिए जिला स्तर पर हेल्प डेस्क कार्मिकों की सुविधा हेतु चेकलिस्ट तैयार की गई है।

इससे नामांकन पत्रों की जांच के दौरान जरूरी दस्तावेजों और औपचारिकताओं का सत्यापन करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन शाखा के बलवीर सिंह, पवन वर्मा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।