पंचायत प्रधानों-उप प्रधानों को दिया जा रहा बुनियादी प्रशिक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 05, सोलन (हिमाचल प्रदेश): सोलन व कंडाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायतों के प्रधानों-उप प्रधानों को सोलन में बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें उन्हें वित्तीय प्रबंधन, कानूनी प्रबंधन सहित अन्य जानकारियां प्रदान की जा रही हैं, जिस से प्रधान व उप प्रधान पंचायतों में विकास सुनिश्चित कर सके। कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी देवेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि सोलन विकास खंड की 22 ग्राम पंचायतों सहित कंडाघाट ग्राम पंचायत की 3 ग्राम पंचायतों के प्रधानों-उप प्रधानों को बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें उन्हें वित्तीय शक्तियां न्यायिक शक्तियों सहित अन्य जानकारियाँ व प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बाईट: देवेन्द्र सिसोदिया, कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी