पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय पंच सम्मेलन-जन संवाद एवं कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला में विधायक बैरसिया की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला/जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, सरपंचगण राज्य स्तरीय नोडल विषय विशेषज्ञ श्री ओबेस अहमद तथा जिला एवं जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान अधिनियम के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन की प्रक्रिया के संबंध में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पंचायत राज संस्थाओं की भूमिका, दायित्व एवं अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर अधिनियम के प्रावधानों की समुचित समझ विकसित करना तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं प्रशासन के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा अधिनियम के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए।