पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा ने बढ़ाई सक्रियता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांपाली, 6 अक्टूबर। आगामी पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों एवं संगठन की रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने, चुनावी गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा की ओर से कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दूरदर्शन से बातचीत में कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों में भाजपा बढ़त हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास के लिए राज्य सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है और सरकार के विकास कार्यों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे।
बैठक के जरिए भाजपा ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर अपने संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर तैयारियों को गति देने का संदेश दिया।
बाईट - जोराराम कुमावत, कैबिनेट मंत्री
बाईट - सुनील भंडारी, जिलाध्यक्ष भाजपा पाली