पंचायती राज मंत्रालय ने ‘दानवीर’ पहल में लोगों से भागीदारी की अपील की

रायपुर, 28 अगस्त 2026 पंचायती राज मंत्रालय ने ग्राम पंचायतों में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ‘दानवीर’ पहल में जनभागीदारी का आह्वान किया है। ‘दानवीर’ लोगों की भागीदारी से चलने वाली कंप्यूटर जनसंयोग पहल है। इसके अंतर्गत व्यक्ति और संस्थाएं सत्यापित ग्राम पंचायतों को सीधे डेस्कटॉप कंप्यूटर दान कर सकते हैं।
यह प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित है। मंत्रालय ने कहा कि यह पहल सहभागी शासन का एक मॉडल है। इससे जमीनी स्तर की संस्थाओं को मजबूत करने के सरकारी प्रयासों में आम लोगों की स्वैच्छिक भागीदारी सुनिश्चित होगी।