राजनीति

पंचायतीराज चुनाव के लिए तैयार जिला प्रशासन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंचायतीराज चुनाव के लिए तैयार जिला प्रशासन

जयपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान दल 21 अक्टूबर को रवाना होंगे। वहीं, पंच-सरपंच चुनाव के लिए 24 अक्टूबर को मतदान और 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती 20 नवंबर को भवानी निकेतन विद्यालय में होगी।

जयपुर, 19 अक्टूबर। जयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले चरण के मतदान के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान दल 21 अक्टूबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। वहीं, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर की जाएगी। इसके लिए भवानी निकेतन विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां मतपेटियां सुरक्षित रखी जाएंगी।

मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वहीं, पहले चरण में पंच और सरपंच पदों के चुनाव की प्रक्रिया भी निर्धारित कर दी गई है। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसी दिन सुबह 11 बजकर 30 मिनट से नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। पंच और सरपंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना शुरू कर दी जाएगी। वहीं, उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को कराया जाएगा। जिला प्रशासन चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जुटा हुआ है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।