राजनीति

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में करीब 60 प्रतिशत मतदान, कल पंच और सरपंच पदों के लिए होगी नामांकन प्रक्रिया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में करीब 60 प्रतिशत मतदान, कल पंच और सरपंच पदों के लिए होगी नामांकन प्रक्रिया

जयपुर, 22 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान शाम 6 बजे शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। हालांकि इस दौरान मतदान केंद्र में प्रवेष करने वाले मतदाताओं का रात तक मतदान करवाया जाएगा। प्रदेश की 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए हुई वोटिंग में करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी गई। बुजुर्गों और महिलाओं ने भी मतदान में बढ़ चढकर भाग लिया। अलवर जिले की रामगढ़ पंचायत समिति में 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदान करने पहुंचीं। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में भी खासा उत्साह रहा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। शाम छह बजे तक भी मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालने पंहुचे।

इस चुनाव में 6 हजार 926 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है। पहले चरण के लिए पंच और सरपंच पदों के लिए कल नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे। परसों मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जायेगी। उप सरपंचों का चुनाव 25 अक्टूबर को होगा। पंचायतीराज चुनाव में भी मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है।

हालांकि, कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी भी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।